आप फंगल मुँहासे का इलाज कैसे करते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:14

फंगल एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

फंगल एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-
Fungal Acne : फंगल एक्ने, सामान्य एक्ने की तरह नहीं होता है। यह स्किन पर होने वाली समस्या है, जिसे पाइट्रोस्पोरम फॉलिकुलिटिस (pityrosporum folliculitis) कहा जाता है। यह कई तरह के फॉलिकुलिटिस में से एक है, स्किन के रोम में संक्रमण फैलने की वजह से होता है। देखने में यह परेशानी पिंपल्स की तरह हो सकती है, इसलिए अक्सर लोग इसे पिंपल ही समझ लेते हैं। फंगल एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है।
फंगल एक्ने से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय (Home Remedies to Cure Fungal Acne)

फंगल एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए सेब का सिरका, दही, टी ट्री ऑयल इत्यादि का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-
दही और प्रोबायोटिक्स आहार
फंगल से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए दही और प्रोबायोटिक्स आहार काफी हेल्दी माने जाते हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो फंगल से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकते हैं। अगर आप फंगल एक्ने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से अपने आहार मेें दही को शामिल करें। इसके साथ ही आप इसे प्रभावित हिस्से पर लगा भी सकते हैं।
एप्पल साइडर सिरका का करें इस्तेमाल
एप्पल साइडर विनेगर में एंटीफंगल गुण पाया जाता है, जो फंगल की परेशानियों को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप गर्म पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच के करीब सेब का सिरका मिलाएं। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ दिनों में आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। Fungal Acne Home Remedies
टी ट्री ऑयल है फायदेमंद

टी ट्री ऑयल में नैचुरल रूप से एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आप फंगल एक्ने की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसमें अन्य वाहक तेल जैसे- नारियल या ऑलिव ऑयल मिक्स करें। अब इस तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे फंगल एक्ने की परेशानी कुछ दिनों में कम हो सकती है।
नारियल तेल का करें इस्तेमाल

वर्जिन कोकोनट ऑयल में शक्तिशाली एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जो स्किन को सुरक्षित रखने में असरदार है। अगर आप फंगल एक्ने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
हल्दी है असरदार

हल्दी में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानी को कम कर सकते हैं। अगर आप फंगल एक्ने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हल्दी से तैयार लेप को प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। वहीं, खाने में भी हल्दी एड करने से आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
एलोवेरा दूर करेगा फंगल एक्ने

फंगल एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह फंगल की परेशानियों को दूर कर सकता है। साथ ही आपकी डैमेज स्किन को शांत करता है।

फंगल एक्ने की परेशानियों को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन घरेलू उपायों से राहत नहीं मिल रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि इसकी गंभीरता को कम किया जा सके।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info